Operation Sindoor Debate: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा दौरान बुधवार को भारत की विदेश और रक्षा नीति पर विपक्ष के सवालों का विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने करारा जवाब दिया। जयशंकर ने कहा कि भारत ने निर्धारित लक्ष्यों पर सटीक कार्रवाई की और दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत पर दबाव नहीं डाला।
जयशंकर ने विपक्षी दलों के नेताओं पर हमला करते हुए कहा, "मैं उनसे कहना चाहता हूं, वे खान खोलकर सुन लें। 22 अप्रैल से 16 जून तक पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच एक बार भी फोन पर बातचीत नहीं हुई।" उन्होंने कहा कि अमेरिका, सऊदी अरब और अन्य देशों के साथ जो भी संवाद हुआ, वह पूरी तरह पारदर्शी और रिकॉर्ड पर है। सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर पाकिस्तान युद्धविराम चाहता है, तो उसे हमारे डीजीएमओ चैनल के जरिए संवाद करना होगा।
चीन और पाकिस्तान को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत की कूटनीतिक सफलता इसी बात से साबित होती है कि भले ही भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं है, लेकिन सुरक्षा परिषद प्रमुख का बयान भारत के पक्ष में आया। रूस समेत कई देशों ने भारत का समर्थन किया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "जो लोग मुंबई हमलों पर चुप रहे, वे आज हमें ज्ञान दे रहे हैं।"
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारतीय सेना को किसी के समर्थन की ज़रूरत नहीं है और उसने अपने दम पर आतंकी ठिकानों पर सफलतापूर्वक कार्रवाई की है। नूर खान एयरबेस समेत कई आतंकी और सैन्य ठिकानों पर हुई तबाही का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सेना का श्रेय किसी और को देना उसका अपमान होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी