Operation Sindoor: भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam attacks) का मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना ( Indian Army) ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले कर तबाह कर दिया है। इस सैन्य कार्रवाई को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है। यह नाम उन महिलाओं को समर्पित है जिनके पतियों को 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने मौत के घाट उतार दिया था । भारत की यह जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है
बता दें कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत ने पाकिस्तान के 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। भारत की इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं। जिन ठिकानों पर हमला किया गया, वे क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण और लंबे समय से चल रहे आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्रों थे। भारतीय सेना ने कहा कि इस हमले में केवल आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। किसी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर हमला नहीं किया गया। सूत्रों की मानें तो केवल जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकानों को ही निशाना बनाया गया था।
उधर भारत की इस सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने 'शांति' की अपील की है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा है कि दोनों देशों के बीच तीव्र तनाव के बीच भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए हैं। यह कायराना हमला है। जबकि भारत ने साफ कर दिया है कि यह आतंकवाद के खिलाफ उठाया गया एक वैध और जरूरी कदम था। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़ी और विस्तृत जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस