ऑपरेशन शील्ड मॉकड्रिल स्थगित : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'ऑपरेशन शील्ड' सिविल डिफेंस मॉकड्रिल, जो आज (29 मई) को देश के कई राज्यों में आयोजित होनी थी, को अचानक स्थगित कर दिया गया है। इस अभ्यास में गुजरात, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे संवेदनशील सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनिंदा जिलों को शामिल किया गया था।
गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, आज शाम 5 बजे से हवाई हमले, ब्लैकआउट, इमरजेंसी एग्जिट और मेडिकल हेल्प जैसी मॉकड्रिल की जानी थी। इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में नागरिकों और प्रशासन की तैयारियों को परखना था।
गुजरात सूचना विभाग और राजस्थान गृह विभाग ने आधिकारिक तौर पर मॉकड्रिल के स्थगन की पुष्टि की है।
चंडीगढ़ प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आज कोई ब्लैकआउट या ड्रिल नहीं होगी।
जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में भी यह अभ्यास रद्द कर दिया गया है।
इस मॉकड्रिल में नागरिक सुरक्षा वॉर्डन, स्थानीय प्रशासन, एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस और अन्य स्वयंसेवक संगठनों की भागीदारी प्रस्तावित थी। साथ ही, आम नागरिकों को भी आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए प्रशिक्षित किया जाना था।
आज शाम होने वाला वह 15 मिनट का ब्लैकआउट अभ्यास, जिसमें आपको अपने घरों की लाइटें बंद करनी थीं, अचानक रद्द कर दिया गया है। 29 मई को शाम 8:00 से 8:15 बजे तक होने वाली इस विशेष ड्रिल में आम लोगों से अपेक्षा की गई थी कि वे असल आपात स्थिति जैसा माहौल बनाएं (हालांकि अस्पताल और अन्य जरूरी सेवाएं सामान्य रहतीं)।
क्या इसका मतलब है कि आपको अब...
अपने घर की लाइटें बंद करने की जरूरत नहीं
परिवार के साथ शाम का समय सामान्य तरीके से बिता सकते हैं
टीवी, फ्रिज और अन्य उपकरण बिना किसी रुकावट के चलते रहेंगे
लेकिन याद रखें:
यह सिर्फ एक ट्रायल था जो टल गया है, असल आपात स्थिति में ऐसी ड्रिल फायदेमंद हो सकती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नई तारीख की घोषणा होते ही सभी को सूचित कर दिया जाएगा।
सरकार ने कहा है कि नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों और हितधारकों को इसकी सूचना दे दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी