मंडी: कारगिल युद्ध के वीर ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) खुशहाल ठाकुर ने मंडी–कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग-21 की बदहाल स्थिति को लेकर टकोली टोल प्लाजा की टोल वसूली को अस्थाई रूप से बंद करने की मांग की है। इस बाबत उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा कि एनएच-21 पर लगातार भूस्खलन, अचानक बाढ़ और लंबे ट्रैफिक जाम की स्थिति ने इस मार्ग को असुरक्षित और अव्यवस्थित बना दिया है।
खुशहाल ठाकुर ने कहा कि एनएच-21 पर यात्रा करना अब जोखिम भरा हो गया है, जिससे न केवल आम यात्रियों को परेशानी हो रही है, बल्कि किसानों और व्यापारियों को भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लाखों का फल-सब्जी माल सड़ रहा है, वाहन फंस रहे हैं और ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ रही है। ऐसे में टकोली टोल प्लाजा पर टोल वसूली जारी रखना सरासर अन्याय है।
ब्रिगेडियर ठाकुर ने सुझाव दिया है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 34 के अंतर्गत मंडी उपायुक्त को टोल वसूली पर अस्थायी रोक लगाने के निर्देश दिए जाएं, जैसा कि अगस्त 2023 में किया गया था। उस समय भी सड़क की स्थिति बिगड़ने पर टोल वसूली बंद कर दी गई थी, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली थी। उन्होंने कहा कि जनहित में त्वरित निर्णय लिया जाना चाहिए, ताकि जनता को इस संकट से थोड़ी राहत मिल सके। उनके इस पत्र को आम लोगों का भी समर्थन मिल रहा है और अब निगाहें सरकार के आगामी कदम पर हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस