Voter Helpline App : वोटर कार्ड में किसी तरह की गलती होने पर अब आप उसे बेझिझक ठीक करा सकते हैं क्योंकि चुनाव आयोग ने जो नई सुविधा दी है उससे अब वोटर कार्ड बनवाना बेहद आसान हो गया है। आयोग की इस नई सुविधा के तहत, घर बैठे ऐप से आवेदन किया जा सकता है। इतना ही नहीं, नया वोटर आईडी कार्ड महज दो सप्ताह लगभग 15 दिन में आपके घर पहुंच जएाएगा। हर स्टेप का अपडेट एसएमएस के जरिए मिलता रहेगा।
इस तरह से न सिर्फ नया वोटर कार्ड बगैर किसी परेशानी के बन जाएगा बल्कि महज 15 दिन में वह आपके घर भी पहुंच जाएगा। आयोग ने बताया कि सुविधाओं से ये प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा तेज और पारदर्शी बना दी गई है।
पहले जब वोटर कार्ड में कोई गलत सूचना छप जाती थी और उसे ठीक करने नाम वोटर आईडी कार्ड बदलने में महीनों लग जाते थे, लेकिन अब केवल 15 दिन में यह आपके घर आ जाएगा। चुनाव आयोग ने डाक विभाग की मदद से इस प्रक्रिया को तेज बनाने की कोशिषों को परवान चढ़ाने के लिए डाक विभाग से समन्वय स्थापित किया गया है। इसके साथ ही पूरा सिस्टम रियल टाइम ट्रैकिंग से लैस किया गया है।
जब आप नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन या अपने पुराने कार्ड में छपी किसी गलती को सुधरवाने के लिए कुछ बदलाव करवाएंगे, तो हर स्टेप की जानकारी आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज के रूप में मिलती रहेगी। इससे बार-बार ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
चुनाव आयोग ने एक नया वोटर हेल्पलाइन ऐप लॉन्च कर दिया है। इस एप की मदद से वोटर रजिस्ट्रेशन या कार्ड अपडेट की प्रक्रिया बेहद आसान बना दी गई है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। बिना किसी दूसरे की मदद लिए या फिर किसी कार्यालय गए घर बैठे सारी जानकारी भरकर एक नया और बिना गलती वाला वोटर आईडी कार्ड बनवा सकता है।
वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करें
अगर आप वेबसाइट का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आयोग की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म 6 भरें। फार्म 6 भरकर ही आप नया वोटर कार्ड बनवा सकते हैं या पुराने में बदलाव कर सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...