केंद्र सरकार ने जीएसटी को लेकर जो नए रिफॉर्म किए हैं जो 22 सितंबर से प्रभावी हो जाएंगे। आम जनमानस के डेली रूटीन में होने वाले कुछ प्रोडक्ट जैसे शैंपू पेस्ट केचप चॉकलेट हॉर्लिक्स कॉफी टोमेटो सूप किसान जैम आदि काफी सस्ते हो जाएंगे। इससे रोजमर्रा में यूज होने वाले सामान साथ ही ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में भी जीएसटी रिफॉर्म होने के कारण उनके टैक्स में बदलाव हो जाएंगे छोटी कार 350 सीसी तक की मोटरसाइकिल पर भी जीएसटी घटकर 18% हो जाएगा। जैसा कि मक्खन पर पहले जीएसटी 12% थी अब यह घटकर 5% कर दी गई है पैकेट दूध पनीर पर 5% जीएसटी देना पड़ता था इसे अब जीरो कर दिया गया है। इसी तरह से मध्यम श्रेणी के एयर कंडीशनर की कीमत 1500 से ढाई हजार रुपए तक कम हो सकती है।
32 इंच की एलइडी टीवी की कीमत भी ₹2000 तक कम हो जाएगी। झांसी जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया की दवाइयां पर भी जीएसटी में भारी कटौती की गई है। इसका लाभ आमजन मानस तक पहुंचाने के लिए 22 सितंबर से मेडिकल स्टोर में स्टॉक में रखी दवाइयां की एमआरपी से जीएसटी की कमी की कटौती कर दवाएं बेची जाएगी। मेडिकल स्टोर पर इसका इसकी स्टिकर भी लगाया जाएगा भारत सरकार ने बीपी और शुगर की दवाइयां पर जीएसटी 12% से 5% कर दी है जिससे यह दवाएं एमआरपी से लगभग 6:25 प्रतिशत की कमी पर मिलेगी।
प्रोटीन पाउडर पर लगने वाला 18 पर्सेंट जीएसटी अब 5% हो गया है इस तरह से आम जनमानस को दवाइयां खरीदने पर काफी राहत महसूस होगी। सरकार द्वारा जीएसटी में किए गए रिफॉर्म की जानकारी देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी वह जनप्रतिनिधि सुबह और शाम को बाजारों में जाएंगे और इस रिफॉर्म के बारे में आम जनमानस को अवगत कराएंगे। यह बात जिले की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जीएसटी के नए स्लैब में बदलाव 22 सितंबर से लागू हो जाएगा जीएसटी में अब सिर्फ दो ही स्लैब रखे गए हैं ।
इसके परिणाम स्वरुप कृषि स्वास्थ्य सेवा गृह निर्माण रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली वस्तुएं खाद्य सामग्री वाहन उद्योग आदि के क्षेत्र में लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी इस दौरान सदर विधायक रवि शर्मा, एमएलसी रामतीर्थ सिंगल, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, मेयर बिहारी लाल आर्य, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, जिला महामंत्री अमित साहू, एवं महानगर मीडिया प्रभारी सौरभ मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस