NDA Parliament Meet: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल की बैठक में 'हर हर महादेव' के नारों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया। वहीं, 'ऑपरेशन सिंदूर' और 'ऑपरेशन महादेव' की सफलता के बाद पीएम मोदी का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
दरअसल, पीएम मोदी मंगलवार को NDA संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे। संसद परिसर में हो रही यह बैठक मानसून सत्र के दौरान एनडीए की पहली बड़ी बैठक है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों के सभी सांसद शामिल हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक में नव मनोनीत सदस्यों का परिचय कराया, जिनमें उज्ज्वल निकम, सी. सदानंदन मास्टर और हर्षवर्धन श्रृंगला शामिल हैं। बैठक की शुरुआत में 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए भारतीय सेना के पराक्रम की प्रशंसा की गई।
NDA संसदीय दल की यह बैठक एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रही है, क्योंकि 7 अगस्त से उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। निर्वाचक मंडल में एनडीए के स्पष्ट बहुमत के साथ, उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का चयन महज औपचारिकता माना जा रहा है। हालाँकि, गठबंधन द्वारा नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक अपने उम्मीदवार की घोषणा करने की उम्मीद है।
बैठक में कहा गया, "एनडीए सांसदों का दल हमारे सैन्यकर्मियों के साहस और समर्पण को सलाम करता है। ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव के दौरान उन्होंने जिस बहादुरी से काम किया, वह देश के प्रति उनके पूर्ण समर्पण को दर्शाता है। हम पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं और उनकी स्मृति में गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस