Nashik Violence : बुधवार तड़के नासिक जिले के काठे गली इलाके में सतपीर दरगाह के अवैध निर्माण को गिराने के लिए बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें चार पुलिस अधिकारियों समेत 31 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की गहन जांच जारी है। नासिक के पुलिस उपायुक्त किरण कुमार चव्हाण ने बताया कि अवैध सतपीर दरगाह पर अवैध निर्माण किया गया था। इसे तोड़ा जा रहा था। तभी भारी भीड़ जमा हो गई। अधिकारी भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे थे, उसी समय अचानक पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने आंसू गैस और हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।
इस मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। भीड़ द्वारा किए गए पथराव में 31 पुलिस अधिकारी मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने भीड़ में शामिल संदिग्ध हमलावरों की 57 बाइक जब्त की हैं। उन्होंने बताया कि पथराव की घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और दो जेसीबी की मदद से सतपीर दरगाह के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। नासिक नगर निगम की टीम तेजी से मौके से मलबा हटा रही है।
फिलहाल काठे गली इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और यहां तनावपूर्ण शांति है। दरअसल, कोर्ट के आदेश पर जब नासिक नगर निगम की टीम बुलडोजर की कार्रवाई करने पहुंची तो वहां भीड़ जमा हो गई और भारी हंगामा किया। बड़ी संख्या में जमा लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। इस उपद्रव के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया और आज सुबह अवैध दरगाह को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने पथराव करने वाले 15 उपद्रवियों को भी गिरफ्तार किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी