Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून (south-west monsoon) ने 10 दिन पहले दस्तक दे दी है। मुंबई, पुणे, नासिक समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। भारी बारिश की वजह से पुणे-सोलापुर हाईवे पर पानी भर गया, जिसकी वजह से गाड़ियां तैरती नजर आ रही हैं। मूसलाधार बारिश के चलते मुंबई के KEM अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर के हॉल में पानी घुस गया। बताया जा रहा है कि जहां पानी घुसा है वहां बच्चों का PICU वार्ड है। इस वजह से डॉक्टरों और मरीजों दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश ने कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। भारी बारिश के चलते लोकल ट्रेनें और विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। सड़कों और रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, प्रशासन ने लोगों को मौसम के हिसाब से यात्रा की योजना बनाने की एडवाइजरी जारी की है। IMD ने मुंबई समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मुंबई में तीन से चार दिन तक मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है।
गौरतलब है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार (26 मई) को महाराष्ट्र में दस्तक दी। इसके साथ ही 35 साल में पहली बार है जब राज्य में इतनी जल्दी मानसून आया हो। IMD ने कहा कि अगले तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मुंबई और कुछ अन्य हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है। आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा कि 1990 में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 20 मई को महाराष्ट्र में दस्तक दी थी।
अन्य प्रमुख खबरें
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस