Mock Drill : भारतीय सेना द्वारा मंगलवार देर रात पाकिस्तान में किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही देशभर में मॉक ड्रिल शुरुआत हो गई है। दरअसल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निर्देश जारी करते हुए कहा था कि बुधवार को हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन, 'शत्रुतापूर्ण हमले' के लिए नागरिक प्रशिक्षण और परमाणु संयंत्रों, सैन्य ठिकानों, रिफाइनरियों और पनबिजली बांधों जैसे संवेदनशील प्रतिष्ठानों वाले करीब 300 'नागरिक सुरक्षा जिलों' में बंकरों और खंदकों की सफाई के साथ 'मॉक ड्रिल' की जाएगी।
गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद मुंबई के क्रॉस मैदान में मॉक ड्रिल की गई। जिसका वीडियो सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि सायरन बजते ही लोग जहां भी हैं, वहीं जमीन पर लेट गए और अपने दोनों हाथों से अपने कानों को ढक लिया। इसके अलावा घायलों को तुरंत इलाज देने की ट्रेनिंग भी दी गई।
इसी तरह दिल्ली में भी सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों को परखने के लिए चांदनी चौक, खान मार्केट, कनॉट प्लेस समेत 55 स्थानो पर मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान हवाई हमले, एक साथ कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं और सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जैसे कई परिदृश्य किए गए। लोगों को बचाव के उपायों के बारे में बताया गया।
इसके अलावा देशव्यापी मॉक ड्रिल के तहत आज रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक दिल्ली के एनडीएमसी इलाके में ब्लैकआउट रहेगा। अंधेरा होते ही नई दिल्ली का पूरा इलाका ब्लैकआउट हो जाएगा। पीएम हाउस और राष्ट्रपति भवन को छोड़कर पूरे नई दिल्ली इलाके की लाइटें बंद कर दी जाएंगी। इसमें स्ट्रीट लाइटें भी शामिल होंगी। यह ब्लैकआउट 15 मिनट से 20 मिनट तक किया जाएगा। इंडिया गेट, विजय चौक, कर्तव्य पथ पर ब्लैकआउट किया जाएगा।
यूपी के प्रयागराज में सेंट जोसफ कॉलेज मे आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल हुई। पुलिस के जवानों और सिविल डिफेन्स के लोगों ने युद्ध की स्थिति में बचाव के तरीके बताए। वहीं हरियाणा में भी मॉक ड्रिल की गई। अभ्यास के तहत राज्य के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मॉक ड्रिल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। हरियाणा के सभी 22 जिलों में शाम 4:00 बजे मॉक ड्रिल की गई। इसे ऑपरेशन ब्लैकआउट नाम दिया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी