भरतपुरः भरतपुर की क्षेत्रीय विधायक डॉ.ऋतु बनावत ने शुक्रवार को उप जिला अस्पताल रूपबास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपस्थित मरीजों व तीमारदारों से चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अस्पताल परिसर में फैली गंदगी को देखकर विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए उपस्थित कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विधायक डॉ. ऋतु बनावत आज सुबह ही अस्पताल पहुंच गयीं। उन्होंने उपजिला अस्पताल रूपबास का औचक निरीक्षण करने के दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत कर कुशलक्षेम जानी। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों को मिल रही उपचार संबंधी सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई का जायजा लेने के साथ ही निःशुल्क दवाई वितरण, लेबर रूम, इमरजेंसी, महिला वार्ड, सामान्य वार्ड सहित पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान हर तरफ गंदगी और कूड़े का ढेर देखकर विधायक नाराज हो गयीं। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाई और साफ तौर पर चेताया कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा विभाग में चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ से कहा कि मरीजों को अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं। कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में सफाई व्यवस्था हो या मरीजों के उपचार की सुविधा, दोनों मे कोई भी कमी पाई जाती है, तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस