भरतपुरः बयाना रूपवास विधानसभा क्षेत्र की सड़कों पर आए दिन ओवरलोड वाहन दौड़ते नजर आते हैं, जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने रूपवास एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में युवा शक्ति संगठन के भागसिंह गुर्जर ने बताया कि बयाना रूपवास विधानसभा क्षेत्र के बंशी पहाड़पुर से आने वाला सैंड स्टोन अवैध रूप से खनन कर ओवरलोड वाहनों में भरकर चालकों द्वारा सड़कों पर तेज गति से चलाया जाता है और जब सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो जाते हैं तो ओवरलोड वाहनों से पत्थर तेज गति के कारण उछलकर नीचे गिरते हैं, जिसके चलते लोग दुर्घटनाओं का शिकार भी होते हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का यह भी कहना है कि ओवरलोड सैंड स्टोन का यह कार्य विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस थानों की आंखों के सामने हो रहा है, लेकिन उस समय पुलिस प्रशासन अपनी आंखें बंद कर लेता है।
कई बार लोग तेज गति से दौड़ रहे भारी वाहनों और ओवरलोड सैंड स्टोन की चपेट में आकर मौत का शिकार हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि क्या यह खेल ऐसे ही चलता रहेगा या फिर समस्या का कोई समाधान निकलेगा और कोई कार्रवाई होगी। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं। ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने चेतावनी दी है कि इस मौके पर काफी लोग मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी