Meghalaya honeymoon murder mystery: इंदौर से हनीमून मनाने मेघालय गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी ( Raja Raghuvanshi Murder ) की मर्डर केस में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस मामले में मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) को गिरफ्तार कर लिया है। सोनम के साथ तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक तलाश जारी है। मेघालय पुलिस के डीजीपी आई नोंनगरंग ने इस मामले की जानकारी दी है।
दरअसल, राजा रघुवंशी का शव मिलने के बाद लंबे समय से लापता सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनम के साथ 3 आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें से दो एमपी और एक यूपी का है। जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। वहीं पति की हत्या करवाने के आरोप में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी पुलिस पूछताछ में टूट गई।
मेघालय पुलिस ने बताया कि सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि दोनों ने हनीमून के दौरान अपने पति राजा की हत्या के लिए मध्य प्रदेश के तीन लोगों को किराए पर लिया था। राजा रघुवंशी के भाई ने बताया कि सोनम का सनमाइका का कारोबार है और राज कुशवाह उसके ऑफिस में काम करता है। सूत्रों की माने तो सोनम रघुवंशी से पूछताछ में पता चला है कि उसका राज कुशवाह नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस साजिश में राज कुशवाह भी शामिल है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए निकले थे। दोनों इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे, जहां मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 23 मई को मेघालय के शिलांग के लिए रवाना हुए। शुरुआत में परिजन दोनों से बात करते रहे, फिर संपर्क टूट गया। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने पहले सोचा कि नेटवर्क की समस्या होगी, लेकिन 24 मई से जब दोनों के मोबाइल बंद हो गए तो उन्हें चिंता होने लगी। काफी कोशिशों के बाद जब संपर्क नहीं हो सका तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन शिलांग पहुंचे। इसके बाद वे सर्च टीम में शामिल हो गए।
23 मई को लापता हुए दंपती के पति राजा रघुवंशी का शव 2 जून को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था। गोविंद ने गाजीपुर से अपने परिचित को वहां भेजा। इसके बाद उसने सोनम से फोन पर बात कराई। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची। पुलिस जल्द ही सोनम को इंदौर ला सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी