Maharashtra Corona First Death : महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। जिले में कोरोना संक्रमण से पहली मौत दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह मामला न केवल प्रशासन के लिए बल्कि आम नागरिकों के लिए भी खतरे का संकेत है।
बताया जा रहा है कि युवक ठाणे के मुंब्रा इलाके का रहने वाला था। उसकी तबीयत खराब होने के बाद बीती 22 मई को ठाणे के कलवा स्थित छत्रपती शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसके लक्षणों के आधार पर कोरोना टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट दूसरे दिन 24 मई को आई। रिपोर्ट के अनुसार युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। युवक की हालत लगातार गिरती जा रही थी और आज सुबह करीब 6 बजे उसने अंतिम सांस ली।
अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि की गई है कि यह ठाणे जिले में कोरोना संक्रमण से दर्ज की गई पहली मौत है। मृतक की उम्र मात्र 21 वर्ष थी, जिससे संक्रमण की गंभीरता को लेकर नए सिरे से चिंता जताई जा रही है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से कोविड के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर अपील की है कि वे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और हाथों की सफाई सैनेटाइजनर से अनिवार्य रूप से करें। साथ ही हल्के लक्षण दिखने पर भी तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की सलाह दी गई है। पिछले कुछ हफ्तों से महाराष्ट्र के शहरी क्षेत्रों, विशेष रूप से मुंबई, पुणे और ठाणे, में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर नए दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी