भोपालः केंद्र और राज्य सरकारें लगातार धर्मांतरण, लव जिहाद आदि मुद्दों पर चर्चा कर रहीं हैं और इस पर जल्द से जल्द कानून बनाने की मांग भी चल रही है। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हैं रहे हैं, जिनको सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया है। इस मामले में पुलिस बड़ा खुलासा करते हुए आरोपियों से पूछताछ कर रही है जिसमें कई ऐसी बातें सामने आईं हैं जो किसी को हैरान कर सकती है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छात्राओं को गलत नीयत से कमरे पर बुलाया जाता था। इसके लिए उन्होंने शहर के आसपास अपने ठिकाने बना रखे थे। अब तक 9 लड़कियों के वीडियो मिल चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नबील ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि छात्राओं को गलत नीयत से कमरे पर बुलाया जाता था। इसके लिए उन्होंने शहर के आसपास अपने ठिकाने बना रखे थे।
अब पुलिस शहर के आसपास अन्य जिलों में भी गिरोह का नेटवर्क फैला होने के एंगल से जांच कर रही है। जैसे-जैसे पुलिस इस मामले की जांच में आगे बढ़ रही है, पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक 9 लड़कियों के वीडियो मिल चुके हैं। फरहान के दोस्त अली और साहिल के मोबाइल की जांच में भी कुछ वीडियो मिले हैं। पुलिस अब उनकी भी जांच कर रही है। पुलिस अली के मोबाइल से डिलीट किए गए वीडियो रिकवर कर इसमें कुछ अन्य लड़कियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि भोपाल में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपियों ने शहर से दूर एक गांव में अपना ठिकाना बना रखा था।
आरोपी लड़कियों को प्राइवेसी और क्वालिटी टाइम का लालच देकर क्लब 90 में ले जाते थे। इसी तरह रातीबड़ थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद गांव में भी कई इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। यहां से बिलकिसगंज महज 7-8 किमी दूर है। आरोपियों के यहां कई कॉलेज छात्राओं से संबंध थे। बिलकिसगंज में किराए के कमरे का इस्तेमाल वे अपने दोस्तों के साथ अय्याशी के लिए करते थे। पुलिस फरहान, अली, साहिल और नबील से लगातार पूछताछ कर रही है जिसमें ये सब खुलासे हो रहे हैं।
हलांकि इस पूरे केस को समझना आसान नहीं है। कई परिवार की लड़कियां बदनामी के डर से कुछ बोल नहीं रही हैं तो कई लड़कियों की शादी उनके परिजनों जल्दी करा दी है। जिसकी वजह से इन जालसाजों के झांसे में फंसी सभी लड़कियों को न्याय दिला पाना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। पुलिस हर एंगल के चीजें बारीकी से देख रह है।
सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच कर रही एसआईटी अब इस गिरोह के फंडिंग कनेक्शन की भी जांच करेगी। पता चला है कि भोपाल का कोई नामी अपराधी आरोपियों को फंडिंग करता था। आरोपियों में फरहान, अली और साद महंगी लाइफ स्टाइल जीते थे। जबकि इनका परिवार बेहद साधारण है। फरहान के पास करीब 3 लाख की स्पोर्ट्स बाइक थी। अली महंगी घड़ियों का शौकीन था। पुलिस को आरोपी अली के पास महंगे गैजेट मिले हैं। इसमें एप्पल मैकबुक, आईफोन जैसे महंगे गैजेट शामिल हैं। जांच के दौरान यह भी पता चल रहा है कि आरोपी पीड़ित लड़कियों को महंगे होटलों में ले जाते थे। साथ ही पूछताछ में एक आरोपी उनके बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा है। अब पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनके पास ये महंगे गैजेट कहां से आए?
अन्य प्रमुख खबरें
रफ्तार का नया युग: 15 अगस्त 2027 से पटरी पर दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन
देश में जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 15 अगस्त 2027 से बदलेगा भारतीय रेल का इतिहासः अश्विनी वैष्णव
नए साल पर योगी सरकार का तोहफा, बिजली उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत
डीआरडीओ स्थापना दिवस : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वैज्ञानिकों की 'उत्कृष्टता' को सराहा
नववर्ष 2026 की आस्था: महाकाल से रामलला तक, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Happy New Year: बारिश के साथ हुआ नए साल आगाज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
गोला-बारूद की आपूर्ति में 90 प्रतिशत आत्मनिर्भरता बनी भारतीय सेना
New Year 2026 Celebration: नए साल पर आस्था का सैलाब, धार्मिक स्थलों पर उमड़ी भयंकर भीड़
New Year's Eve Celebration : 31 दिसंबर की शाम: हर साल क्यों खास होती है नए साल की पूर्व संध्या
New Year Celebration: नए साल के जश्न को लेकर पुलिस अलर्ट, हुडदंगियों पर रहेगी पैनी नजर
नए साल पर जाना चाहते हैं काशी तो पहले ही जान लीजिए वहां का हाल, कैसी है व्यवस्था