लेह: लद्दाख में हाल ही में हुई हिंसा और उसके बाद उपजे तनाव को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। लद्दाख के पुलिस महानिदेशक एस. डी. जमवाल ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि हिंसा के पीछे विदेशी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में पकड़ा गया एक पाक पर्सन ऑफ इंटरेस्ट (संदिग्ध) सीधे तौर पर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के संपर्क में था और वह वांगचुक से मिली रिपोर्टें पाक भेजता था। डीजीपी जमवाल ने कहा कि बीते 24 सितंबर को जो हिंसा हुई, ऐसी हिंसा लद्दाख में पहली बार हुई। इस तरह की अराजकता और हिंसा इससे पहले यहां कभी देखने को नहीं मिली। सरकारी भवनों समेत राजनीतिक दफ्तरों को निशाना बनाया गया और सुरक्षाबलों पर बर्बर हमला हुआ।
पुलिस के मुताबिक, सोनम वांगचुक की हालिया गतिविधियों की जांच के दौरान पता चला कि वह विदेशों में, खासतौर पर पाक और बांग्लादेश, कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं। पुलिस का आरोप है कि वांगचुक ने सोशल मीडिया और भाषणों के माध्यम से उकसावे का काम किया, जिसमें उन्होंने अरब स्प्रिंग और नेपाल और बांग्लादेश के राजनीतिक आंदोलनों का ज़िक्र किया।
वांगचुक की गिरफ्तारी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत की गई है और उन्हें राजस्थान के जोधपुर जेल में रखा गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि आंदोलन में नेपाल के कुछ नागरिक भी शामिल थे, जिनमें से कुछ को गोली लगी और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, सोनम वांगचुक के आमरण अनशन स्थल पर करीब 5,000 से 6,000 लोग जमा हुए थे। शुरुआत शांतिपूर्ण रही, लेकिन अचानक स्थिति हिंसक हो गई। कुछ उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति, राजनीतिक कार्यालयों और सुरक्षाबलों पर हमला किया। एक सरकारी इमारत में चार महिला पुलिसकर्मी फंस गईं, जिसे बाद में आग के हवाले कर दिया गया।
इस हमले में चार लोगों की मौत हुई, जबकि 80 से अधिक नागरिक घायल हुए। इनमें से सात की हालत गंभीर बताई गई है और एक युवती को एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया। 17 सीआरपीएफ और 15 स्थानीय पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने के बाद से ही स्थानीय संगठन, एपेक्स बॉडी, लेह और केडीए, कारगिल, छठी अनुसूची और राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं। लेकिन पुलिस का कहना है कि कुछ स्वयंभू पर्यावरण कार्यकर्ता और संदिग्ध समूह इस आंदोलन को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। डीजीपी जमवाल ने वांगचुक पर इस प्रक्रिया को डिरेल करने का आरोप लगाया और कहा कि विदेशी फंडिंग और एफसीआरए उल्लंघन की भी जांच चल रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस