Kuno National Park: मध्य प्रदेश (MP) के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां 5 साल की मादा चीता नीरवा (Female cheetah Nirva) ने पांच शावकों को जन्म दिया है। जो पूरी तरह से स्वस्थ है। इसके साथ ही कूनो पार्क में चीतों की संख्या बढ़कर अब 31 पहुंच गई है। इनमें से दो चीतों को हाल ही में मंदसौर जिले के गांधी सागर अभयारण्य में छोड़ा गया है, जबकि इन पांच नए शावकों को मिलाकर कूनो में फिलहाल 29 चीते हैं।
बता दें कि मादा चीता नीरवा (Female cheetah Nirva) कूनो नेशनल पार्क में दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले नीरवा ने 25 नवंबर 2024 को चार शावकों को जन्म दिया था। हालांकि इनमे से दो शावकों की दो दिन बाद मौत हो गई थी। अब नीरवा ने इक बार फिर पांच शावकों को जन्म दिया है।
दरअसल केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी चीता परियोजना (Cheetah Project) के तहत दक्षिण अफ्रीका से मादा चीता नीरवा को 2022 कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। जहां वो दूसरी बार मां बनी है। हाल ही में मंदसौर के गांधीसागर में कूनो से दो चीते छोड़े गए थे। इसके बाद कूनो में इनकी संख्या घटकर 24 रह गई थी। अब पांच शावकों के जन्म के बाद चीतों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है।
एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने रविवार रात सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। सीएम यादव ने रविवार रात सोशल मीडिया पर मादा चीता नीरवा के शावकों का वीडियो शेयर किया है, साथ ही उन्होंने लिखा कि कूनो में नए मेहमानों का स्वागत है... यह बहुत खुशी की बात है कि कूनो नेशनल पार्क में चीतों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में पांच साल की नीरवा ने पांच शावकों को जन्म दिया है। इन नन्हे शावकों का आना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी चीता परियोजना की सफलता और भारत की समृद्ध जैव विविधता का प्रतीक है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी