Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना का 'ऑपरेशन अखल' जारी है। इस अभियान में सुरक्षा बलों ने अब तक चार आतंकियों को मार गिराया है। सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में यह मुठभेड़ अभी भी जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कुलगाम के अखल वन क्षेत्र में खुफिया जानकारी के होने पर 'ऑपरेशन अखल' के तहत तलाशी अभियान शुरू किया। इलाके की घेराबंदी करने के बाद सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की गई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में शुक्रवार को एक आतंकी मारा गया था, जबकि शनिवार को दो आतंकी मारे गए थे। वहीं चौथा आतंकी रविवार को मारा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अभी और आतंकी छिपे हो सकते हैं, इसलिए अभियान जारी रहेगा।
घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का आक्रामक अभियान जारी है। सीमा पर सेना हाई अलर्ट पर है और नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। 28 जुलाई को श्रीनगर के हरवान इलाके के दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में 'ऑपरेशन महादेव' के तहत तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया। इन आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर सुलेमान शाह और उसके दो साथी अबू हमजा और जिबरान भाई शामिल थे। ये तीनों आतंकी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले में शामिल थे, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे।
इसके अगले ही दिन, 29 जुलाई को सेना ने 'ऑपरेशन शिव शक्ति' चलाया, जिसमें दो और आतंकी मारे गए। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों के साथ-साथ उनके सहयोगियों, ओवरग्राउंड वर्करों और समर्थकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। फिलहाल, 'ऑपरेशन अखल' जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी