Kolkata Law Student Gang Rape: कोलकाता के लॉ कॉलेज में कैंपस में प्रथम वर्ष की छात्रा से गैंगरेप की घटना ने हर किसी को झझकोर कर रख दिया है। इस गैंगरेप मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने अब कॉलेज के 55 वर्षीय सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी (Pinaki Banerjee ) को गिरफ्तार किया है। घटना के समय वह कॉलेज में ड्यूटी पर था। इस गिरफ्तारी के साथ ही गैंगरेप मामले में अब तक कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गैंगरेप मामले में लगातार सुरक्षा गार्ड की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे।
पीड़ित छात्रा ने शिकायत में सुरक्षा गार्ड का जिक्र किया था। कस्बा थाने में दर्ज शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि गार्ड मौके पर मौजूद था, लेकिन उसने मदद नहीं की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को वह कॉलेज में छात्र संगठन की बैठक के बाद बाहर आ रही थी, तभी आरोपी उसे घसीटकर गार्डरूम में ले गए। इसके बाद एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और दो अन्य ने उसकी मदद की। पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान वह बार-बार अकेले छोड़ देने की गुहार लगा रही थी और आरोपी के पैर भी पकड़ रही थी, लेकिन आरोपी नहीं रुके और इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। फिलहाल कोलकाता पुलिस ने आरोपी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले गिरफ्तार मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा के अलावा जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी को एक जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। कोलकाता पुलिस ने बताया कि लॉ की छात्रा से जुड़े यौन उत्पीड़न की शिकायत पर त्वरित और निर्णायक कार्रवाई की गई है। कोलकाता पुलिस लोगों से भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील भी कर रही है। मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा टीएमसी की छात्र इकाई का सदस्य बताया जा रहा है। इस वजह से मामले ने काफी तूल पकड़ लिया। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी को भाजपा लगातार घेर रही है।
इस बीच आरजी कर मेडिकल कॉलेज हत्याकांड की शिकार बनी जूनियर डॉक्टर के माता-पिता ने सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। जूनियर डॉक्टर की मां को डर है कि उनकी बेटी के मामले की तरह लॉ कॉलेज रेप केस में भी आरोपियों को बचाने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने कहा, "लॉ स्टूडेंट के माता-पिता को लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि मामले (लॉ कॉलेज गैंगरेप) के तीनों आरोपियों को प्रभावशाली लोगों का समर्थन हासिल है।"
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी