कोलकाताः भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां रथयात्रा से निकलने से पहले ही बंगाल के समुद्र तटीय शहरों में उत्साह का माहौल है। इस बार पहली बार दीघा के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा का आयोजन बुधवार 11 जून को होने जा रहा है। पुरी के तर्ज पर दीघा में भी बुधवार को तय परंपराओं और विधियों के अनुसार यह आयोजन होगा। यह भी बताया गया है कि दीघा के जगन्नाथ मंदिर और कोलकाता के इस्कॉन मंदिर में भी स्नान यात्रा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भगवान जगन्नाथ का जन्मदिवस बुधवार को है, जो हिन्दुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। देश के कई हिस्सों में जगन्नाथ जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। स्नान यात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा को स्नान वेदी पर लाया जाता है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को दीघा में कई चरणों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार, सुबह नौ बजे ‘पाहंडी विजय’ और 11 बजे से जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की स्नान यात्रा का कार्यक्रम शुरू होगा। दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दीघा के जगन्नाथ मंदिर के प्रवेश द्वार के बाईं ओर एक मंडप बनाया जा रहा है, जहां भक्तों के सामने ही स्नान यात्रा संपन्न होगी।
12 जून से 25 जून तक भगवान के दर्शन बंद रहेंगे। 26 जून से फिर से दर्शन की अनुमति होगी। 27 जून को रथयात्रा का आयोजन होगा, जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा ‘मासी के घर’ की यात्रा के लिए रथ पर आरूढ़ होंगे। गौरतलब है कि कोलकाता के दीघा में यह जगन्नाथ मंदिर हाल ही में बनकर तैयार हुआ है। 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मंदिर का उद्घाटन किया था। अब दीघा में स्नान यात्रा के आयोजन को लेकर पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस