बेंगलुरू: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी एक परिवार की लिखित शिकायत के आधार पर बेंगलुरू पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामला मारपीट से जुड़ा हुआ है, जिसमें हेगड़े के अलावा उनके ड्राइवर और गनमैन पर भी एफआईआर हुई है।
जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरू-पुणे हाईवे पर नेलमंगला के पास सोमवार सुबह एक रोडरेज की घटना सामने आई थी। बेंगलुरु पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसके अनुसार 23 जून को फैय्याज खान अपने परिवार के साथ किसी शादी समारोह में तुमकुर गया था, वहां से वापस हेलनाहल्ली होते हुए लौट रहे थे। आरोप है कि शाम करीब साढ़े 4 बजे निजागल के पास एक तेज रफ्तार कार आई, जिसमें तीन लोग सवार थे। उन्होंने फैय्याज खान की गाड़ी को रुकवाया। इसके बाद कार सवार लोगों ने नीचे उतरते ही सलमान खान को पीटना शुरू कर दिया, जो कि फैय्याज के साथ गाड़ी में बैठा था। सलमान के तीन दांत टूट गए और उसके मुंह से खून गिरने लगा। फिर उस कार में अंदर बैठा एक अन्य आदमी बाहर निकला, जिसने फैय्याज व अन्य को मारने के लिए कहा था। एफआईआर के मुताबिक, फैय्याज ने अपने बयान में कहा कि 'ये व्यक्ति अनंत कुमार हेगड़े थे, जो सांसद रह चुके हैं। हमने उनको पहचान लिया।'
फैय्याज ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि हमारी मां और बच्चों के साथ भी बदतमीजी की गई थी। एक व्यक्ति गनमैन होने का दावा कर रहा था, जिसने गोली मारने की धमकी भी दी थी। फैय्याज ने यह भी आरोप लगाए हैं कि अनंत कुमार हेगड़े ने मेरे चाचा के चेहरे पर मुक्के मारे, जिससे उनके भी दांत टूट गए थे और मुंह से खून निकल रहा था। इस परिवार की शिकायत के बाद कर्नाटक की पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। भाजपा नेता अनंत कुमार हेगड़े और अन्य तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी