Dharmasthalam Murder Rape Case: कर्नाटक के धर्मस्थल सामूहिक दफनाने मामले में एसआईटी ने यूट्यूबर एमडी समीर पर शिकंजा कस दिया है। शनिवार को पुलिस ने समीर को नोटिस जारी कर 24 अगस्त को विशेष जांच दल (SIT) के सामने पेश होने का आदेश दिया। यह नोटिस उनके बल्लारी स्थित घर पर चिपका दिया गया। यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब 21 अगस्त को मंगलुरु की एक कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी थी।
दरअसल यूट्यूबर एमडी समीर पर धर्मस्थल मामले से जुड़ा एक वीडियो अपलोड करने का आरोप है, जिसमें भड़काऊ सामग्री और आपत्तिजनक दावे थे। धर्मस्थल थाने में उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 192 , 240 (गलत सूचना देना) और 353 (1) (बी) (सार्वजनिक उपद्रव पैदा करने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समीर ने अपने वीडियो में ऐसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिनसे सामाजिक तनाव बढ़ सकता था। साथ ही, माहौल बिगड़ने का भी खतरा था। एसआईटी अब उनकी भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। यूट्यूबर समीर के ऑनलाइन लाखों फ़ॉलोअर्स हैं। उनका दावा है कि वे मुख्यधारा के मीडिया द्वारा नजरअंदाज किए गए मुद्दों को लोगों तक पहुंचाते हैं।
बता दें कि कर्नाटक के धर्मस्थल में कई शवों को दफनाने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। राज्य सरकार के विशेष जांच दल (SIT) ने मामले में शिकायतकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर झूठे बयान देने और झूठे सबूत पेश करने का आरोप है। गिरफ्तार किया गया शिकायतकर्ता मंदिर का पूर्व सफाई कर्मचारी था। उसने दो दशकों से धर्मस्थल में कई हत्याओं, बलात्कारों और शवों को दफनाने का आरोप लगाया था।
उसकी पहचान सीएन चिन्नैया के रूप में हुई है। SIT प्रमुख प्रणब मोहंती ने कहा कि उसके बयान और दस्तावेजों में अंतर था। इसके बाद शुक्रवार देर रात तक चिन्नैया से पूछताछ की गई। फिर शनिवार सुबह उसे गिरफ्तार कर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट विजयेंद्र की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने चिन्नैया को 10 दिनों की SIT हिरासत में भेज दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस