YouTuber Jyoti Malhotra: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई मशहूर यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। 17 मई को हिसार पुलिस ने ज्योति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब 33 वर्षीय ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। उसके इंस्टाग्राम पर उनके 1.31 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।
बता दें कि हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा यूट्यूब पर 'ट्रैवल विद जो' के नाम से मशहूर हैं, वो अक्सर अपनी यात्राओं के बारे में व्लॉग पोस्ट करती रहती हैं। फिलहाल उन्हें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ज्योति कमीशन एजेंट से वीजा हासिल करके दो बार पाकिस्तान जा चुकी हैं। एक बार चीन की यात्रा कर चुकी है। वह पाकिस्तानी गुर्गों के संपर्क में थी। पिछले साल वह कश्मीर भी गई थीं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। इसी बीच ज्योति के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी बंद कर दिया गया है। हालांकि, यूट्यूब चैनल के साथ अभी कुछ भी नहीं किया गया है।
पुलिस ज्योति के वित्तीय लेन-देन, सोशल मीडिया अकाउंट और वीडियो कंटेंट की गहन जांच कर रही है। साइबर विशेषज्ञों की एक टीम महत्वपूर्ण सुराग हासिल करने के लिए उसके वीडियो का विश्लेषण कर रही है। जांच में यह भी पता चला है कि ज्योति ने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की सकारात्मक छवि पेश करने और भारत के खिलाफ दुष्प्रचार को बढ़ावा देने की कोशिश की। उसने पाकिस्तानी एजेंटों से संवाद करने के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया।
यह भी कहा जा रहा है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ज्योति लाइव सेशन में इस मुद्दे पर हंसती नजर आई थीं। कहा जा रहा है कि ज्योति लगातार भारत की गुप्त और अहम जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को दे रही थीं। पुलिस का कहना है कि हिसार एक रणनीतिक स्थान है, और यहां छोटी सी जानकारी भी दुश्मन देश के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस