Jharkhand Naxal Encounter: झारखंड के हजारीबाग जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में सोमवार सुबह एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी नक्सली सहदेव सोरन उर्फ प्रवेश समेत कुल तीन नक्सली मारे गए।
यह मुठभेड़ बरकट्ठा-गोरहर थाना क्षेत्र के पानातित्री जंगल में हुई। पुलिस मुख्यालय ने तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में सुरक्षा बलों ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद किए। मौके से तीन एके-47 राइफलें भी बरामद की गईं। मारे गए दो अन्य नक्सलियों में भाकपा माओवादी संगठन के झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का 25 लाख रुपये का इनामी सदस्य रघुनाथ हेम्ब्रम और 10 लाख रुपये का इनामी वीर सेन गंझू शामिल हैं।
नक्सलियों के खिलाफ अभियान में दो दिनों के भीतर झारखंड पुलिस की यह दूसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले रविवार को पलामू के मनातू जंगल में सुरक्षा बलों और प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के बीच मुठभेड़ में 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली सुखदेव यादव मारा गया था। 7 सितंबर को पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बुर्जुवा पहाड़ी पर 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ उपतन को मार गिराया था। बोकारो जिले का रहने वाला अमित 96 नक्सली घटनाओं में वांछित था।
झारखंड पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में हर महीने औसतन तीन नक्सली मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं। राज्य में इस समय 100 से 150 माओवादी सक्रिय हैं। 58 नक्सली इनामी सूची में हैं, जिन पर कुल 5 करोड़ 46 लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में भाकपा माओवादी के 13 बड़े नक्सली शामिल हैं। इनमें मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी और असीम मंडल पर एक-एक करोड़ रुपये का इनाम है। इनके अलावा अनमोल, मोछू, अजय महतो, अगेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहारा, चंदन लोहारा, जयकांत और रापा मुंडा भी सूची में हैं।
Jharkhand Naxal Encounter: 21 अप्रैल को मारे गए थी 8 नक्सली
इस साल नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ी मुठभेड़ 21 अप्रैल को बोकारो जिले के लुगु पहाड़ी पर हुई, जब एक करोड़ रुपये के इनामी प्रयाग मांझी उर्फ विवेक समेत आठ माओवादी मारे गए। झारखंड पुलिस और केंद्रीय बल मार्च 2026 तक राज्य को नक्सल मुक्त बनाने के उद्देश्य से अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत जनवरी से अब तक 28 नक्सली मारे गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस