झांसीः झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के 4 नंबर में उस समय हंगामा मच गया जब देर रात एक व्यक्ति ने 112 पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ एक कमरे में है। जहां 112 और नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रेमी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर थाने ले आई।
जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा में रहने वाले पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी पिछले तीन साल से अलग रह रही है। और उसके खिलाफ दहेज मांगने का मामला भी दर्ज है। पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है। जिसके चलते वह काफी समय से उसका पीछा कर रहा था। आज देर रात उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पति का आरोप है कि वह कई बार अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाने के लिए आया। लेकिन पत्नी ने उल्टा उसके खिलाफ ही दहेज मांगने का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस अब मामले की कार्यवाही में जुटी हुई है।
वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाजों की हलचल तेज, सीजफायर के बाद भी हाई अलर्ट पर भारतीय नौसेना
Assembly Election 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में 296 सीटों पर मतदान कल, 4 मई को होगी मतगणना
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट