Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। दहशदगर्दो ने मंगलवार को अनंतनाग जिले के पहलगाम में घूमने आए पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में एक पर्यटक की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। इनमे से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। ये घटना पहलगाम की बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवादियों द्वारा पर्यटक रिसॉर्ट में की गई इस गोलीबारी में एक पर्यटक की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हमले में सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं, जिन्हें गोली लगी है। ये घटना पहलगाम की बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में हुई है। सुरक्षा बल अभी भी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।
दरअसल पहलगाम एक पर्यटन क्षेत्र है और गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, इसलिए लोग धीरे-धीरे इस इलाके में घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। इस हमले के पीछे पाकिस्तानी आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस को एक महिला ने फोन पर बताया कि हमले में उसके पति के सिर में गोली लगी है, जबकि हमले में सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं। महिला ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की अपील की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ देर पहले ही सुरक्षा बल गोलियों की आवाज सुनने के बाद पहलगाम के बायसरन घाटी पहुंचे थे। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस