Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चल रही मुठभेड़ में सेना को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे जा चुके हैं। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि जिले के छत्रू वन क्षेत्र में हो रही मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
गौरतलब है कि 9 अप्रैल को छत्रू के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई थी। संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला था। मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को गोली लगी थी। अगले दिन 11 अप्रैल की सुबह उसका शव बरामद किया गया। किश्तवाड़ इलाके में सुरक्षाबलों का यह बड़ा ऑपरेशन है।
जानकारी के मुताबिक इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की खबर पर सर्च ऑपरेशन जारी रहा। इसी दौरान 11 अप्रैल को फिर मुठभेड़ हुई जिसमें दो और आतंकी मारे गए। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी शामिल थी। अब तक कुल तीन आतंकवादी मारे गए हैं और अभियान अभी भी जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...