Operation Sindhu: ईरान-इजरायल जंग (Israel-Iran War) के बीच वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत का 'ऑपरेशन सिंधु' जारी है। इसी के तहत इजरायल से 161 भारतीय नागरिकों को लेकर मंगलवार को पहला विमान भारत पहुंचा। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत किया। स्वदेश लौटे नागरिकों के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार का आभार जताया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, ऑपरेशन सिंधु का इजरायल चरण 23 जून को शुरू हुआ। जिसमें 161 भारतीय नागरिकों का पहला विमान इजरायल से वापस आ गया है। ये विमान मंगलवार सुबह 8:20 बजे जॉर्डन के अम्मान से सुरक्षित नई दिल्ली पहुंचा। विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने कहा, "इजरायल से निकाले गए 161 भारतीय नागरिकों के पहले जत्थे का स्वागत करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। यह जत्था कुछ देर पहले ही नई दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित पहुंचा है।
उधर इजरायल सुरक्षित भारत पहुंचे नागरिकों में से एक ने कहा, "इजरायल में हालात बहुत खराब हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत सरकार ने हमें वहां से सुरक्षित निकाला। मैं भारत सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।" दूसरे यात्री ने कहा, " जब हम वहां से निकले थे, तब अमेरिका के सीधे हमले के बाद हालात और खराब हो चुके थे। मैं खुद यरुशलम में था और ईरानी हमले में इजरायल के कई शहरों को काफी नुकसान हुआ है।"
बता दें कि ऑपरेशन सिंधु के तहत बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक ईरान से सुरक्षित भारत लौट चुके हैं। वहीं, इजरायल में फंसे भारतीयों की वापसी भी शुरू हो गई है। ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक पहले ही सुरक्षित भारत लौट चुके हैं। वहीं, इजराइल में फंसे भारतीयों की वापसी भी शुरू हो गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाजों की हलचल तेज, सीजफायर के बाद भी हाई अलर्ट पर भारतीय नौसेना
Assembly Election 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में 296 सीटों पर मतदान कल, 4 मई को होगी मतगणना
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट