IRCTC Ticket Booking Fraud : अगर आप भी IRCTC की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में टिकटों के गायब होने से परेशान हैं, तो अब इस खेल के पीछे का खेल सामने आ गया है। IRCTC ने एक बड़े फर्जीवाड़े का राज फाश किया है, जिसमें जालसाज फेक यूजर आईडी और डिस्पोजेबल ईमेल का इस्तेमाल धडल्ले से कर रहे थे। IRCTC अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बॉट-रोधी तकनीक का इस्तेमाल कर इस धोखाधड़ी को रोकने और असली यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयास कर रहा है।
पिछले पांच महीनों में, IRCTC ने 2.9 लाख से अधिक संदिग्ध PNR का पता लगाया है। ये वो टिकट थे जो सामान्य और तत्काल टिकटों की बुकिंग शुरू होने के सिर्फ पांच मिनट के भीतर खरीदे गए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे के बड़े अधिकारियों ने बताया कि जनवरी से मई के बीच उन्होंने टिकट बुकिंग के लिए 2.5 करोड़ फर्जी यूजर ID बंद कर दी हैं। साथ ही 20 लाख यूजर ID को दोबारा जांच के लिए रखा गया है।
धोखेबाज लोग डिस्पोजेबल ईमेल मतलब है कि हर संपर्क या काम के लिए एक अलग ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल करते थे। इसके अलावा कुछ ऐसे भी ईमेल थी जिन्हें कुछ कामों के लिए इस्तेमाल में लाया गया उसके बाद इनका उपयोग बंद कर दिया गया। इन तरीकों का इस्तेमाल कर टिकट बुक किया जाता था और यात्रियों के साथ लूट का खेल खेला जाता था।
इस धोखाधड़ी को रोकने के लिए IRCTC ने कई कदम उठाए हैं। इसमें लीडिंग कंटेंट डिलीवरिंग नेटवर्क और एंटी-BOT एप्लीकेशन का इस्तेमाल शामिल है। एंटी-BOT एप्लीकेशन सुरक्षा तकनीक है, जिसका इस्तेमाल यह पहचानने के लिए किया जाता है कि टिकट बुक करने वाला इंसान है या कोई कंप्यूटर प्रोग्राम। यह तकनीक AI का उपयोग कर संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करती है और फर्जी बुकिंग को रोकती है, जिससे असली यात्रियों के लिए बुकिंग प्रक्रिया आसान हो जाती है।
रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर 134 शिकायतें दर्ज की गई हैं और 6,800 से ज्यादा डिस्पोजेबल ईमेल को ब्लॉक किया गया है। इस प्रक्रिया में और तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्त्ब्ज्ब् यह सुनिश्चित करने में पूरा ध्यान दे रही है कि केवल वास्तविक यात्री ही टिकट बुक करा सकें और कंफर्म टिकट की कमी की समस्या का समाधान हो सके।
अन्य प्रमुख खबरें
BJP विधायक वुंगजागिन वाल्टे का 62 साल की आयु में निधन, PM Modi ने जताया शोक
Ranveer Singh Threat: बिश्नोई गैंग के धमकीबाज 'हैरी बॉक्सर' की अब खैर नहीं, लुक आउट सर्कुलर जारी
Congress Protest in AI Impact Summit: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एक्शन, जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा
मानहानि केस में राहुल गांधी का बयान दर्ज, आरोपों का बताया निराधार