लखनऊ : ट्रेन के ऑनलाइन टिकट बुकिंग के समय यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए IRCTC अपना सर्वर अपग्रेड करेगा। इसके तहत आईआरसीटीसी ने सर्वर अपग्रेडेशन का काम शुरू भी कर दिया है। आगामी 15 जुलाई तक सर्वर अपग्रेडेशन का काम पूरा भी हो जाएगा। नए नियमों के तहत तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार प्रमाणीकरण और ओटीपी की व्यवस्था पहले ही अनिवार्य कर दी गई है। नई व्यवस्था से टिकट बुकिंग की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी और तत्काल टिकटों की कालाबाजारी पर काफी हद तक लगाम लग सकेगी।
इससे आम यात्रियों को टिकट बुकिंग में काफी राहत मिलेगी। ट्रेन के ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को टिकट बुकिंग करने में सहूलियत मिलने वाली है। IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर टिकट बुक करते समय अक्सर कई तरह की परेशानियों का सामना करने वाले यात्रियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। IRCTC ने अपने सर्वर को अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। देशभर में 65 प्रतिशत से अधिक रेलवे टिकट IRCTC की वेबसाइट और ऐप से बुक हो रहे हैं। इससे जब अधिक लोड पड़ता है तो कई बार सर्वर धीमा अथवा क्रैश हो जाता है।
सर्वर धीमा होने से यात्रियों के टिकट नहीं बुक हो पाते हैं और परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर तत्काल टिकट बुकिंग के समय पैसे कटने के बाद भी टिकट न मिलना और रिफंड में देरी होना आम समस्या है। IRCTC के नए नियमों के तहत 15 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा, जिसे भरने के बाद बुकिंग प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके अलावा सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर ही तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे। इससे अवैध सॉफ्टवेयर और टिकटों की कालाबाजारी पर भी लगाम लगेगी। IRCTC अधिकारियों के अनुसार, सर्वर अपग्रेड होने के बाद बुकिंग की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। आम यात्री भी आसानी से तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस