Bathinda: पंजाब के बठिंडा एक कार में महिला इन्फ्लुएंसर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला की पहचान कंचन कुमारी उर्फ 'कमल कौर भाभी' (influencer Kanchan Kumari Murder) के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसकी हत्या की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक निजी मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में फर्जी नंबर प्लेट लगी एक कार खड़ी थी। कार से दुर्गंध आने पर राहगीरों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से 30 साल की युवती का शव बरामद किया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ 'कमल कौर भाभी' के रूप में हुई है। कंचन कुमारी लुधियाना की रहने वाली थी और सोशल मीडिया पर 'कमल कौर भाभी' के नाम से काफी मशहूर थीं। कंचन के इंस्टाग्राम पर उनके 3.83 लाख फॉलोअर्स थे। वह अलग-अलग तरह के कंटेंट बनाती थीं।
पुलिस ने बताया कि मौके से कार को कब्जे में ले लिया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार छोड़कर मौके से फरार हुए संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गई है। जिस कार में शव मिला है, वह लुधियाना नंबर की है, लेकिन पुलिस को शक है कि यह नंबर फर्जी भी हो सकता है। पुलिस आसपास के इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही कार में मिले सामान की जांच की जा रही है और इस घटना के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी