नई दिल्ली। भारत की आतंकवाद विरोधी नीति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के तहत कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने चार देशों की यात्रा पूरी कर भारत लौट आया। तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पाक प्रायोजित आतंकवाद की नीति को उजागर करना था और इस मिशन में उन्हें सफलता मिली है।
प्रतिनिधिमंडल ने कतर, दक्षिण अफ्रीका, इथियोपिया और मिस्र का दौरा किया। मनीष तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस बात को पूरी दृढ़ता से रखा कि पाक आतंकवाद को बढ़ावा देता है और यह पूरी दुनिया के लिए एक खतरा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि पाक दक्षिण एशिया ही नहीं, वैश्विक अस्थिरता का भी एक प्रमुख स्रोत बन चुका है।
मनीष तिवारी ने इस दौरे को एक रणनीतिक कूटनीतिक सफल बताया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा प्रस्तुत तथ्यों और दृष्टिकोण को विभिन्न देशों ने गंभीरता से लिया। मनीष तिवारी ने कहा है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि भारत सरकार इस संवाद को आगे बढ़ाएगी और पाक व अन्य आतंकवाद-समर्थक देशों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।
‘आप’ के राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने भी यात्रा को सफल बताया। उन्होंने कहा कि हमने यह स्पष्ट किया किष् हमने विश्व समुदाय को बताया कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और भारत में सभी समुदाय शांति में विश्वास रखते हैं। पड़ोसी देश जान-बूझकर आतंकवाद को धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। हमने उनकी इस साजिश को सबसके सामने रखा।
दौरे के दौरान जब अरब देशों ने फिलिस्तीन का मुद्दा उठाया, तो भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत के पारंपरिक रुख को दोहराया। विक्रमजीत सिंह साहनी ने कहा कि हमने बताया कि भारत ओस्लो समझौते और दो-राष्ट्र सिद्धांत का समर्थक रहा है। हमारी पूरी सहानुभूति फिलिस्तीन की जनता के साथ है और हम युद्ध का शीघ्र समाधान चाहते हैं।
इस प्रतिनिधिमंडल की यात्रा से भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय में यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि आतंकवाद के मुद्दे पर वह कड़ा और निर्णायक रुख अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अब यह देखना होगा कि भारत सरकार इस पहल को किस तरह आगे बढ़ाती है और वैश्विक सहयोग को किस हद तक मजबूत कर सकने में सफल हो पाती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस