Indian Air Force Day 2025: भारतीय वायुसेना ने बुधवार को अपने 93वें वायुसेना दिवस के अवसर पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर एक भव्य परेड का आयोजन किया। जिसमें भारत ने अपनी ताकत, शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया। इस परेड में राफेल, सुखोई और मिग-29 जैसे लड़ाकू विमानों के साथ-साथ भारत के स्वदेशी नेत्रा, सी-17 ग्लोबमास्टर, स्वदेशी आकाश सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली, सी-130जे हरक्यूलिस, लॉन्गबो रडार से लैस अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर और उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर भी शामिल थे।
इस वर्ष, पहली बार परेड की शुरुआत तीनों सशस्त्र बलों - थल सेना, नौसेना और वायु सेना - की संयुक्त टुकड़ी के साथ हुई, जिसने एकजुटता और आत्मनिर्भरता के एक नए युग का प्रदर्शन किया। इससे पहले, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान ने भारतीय वायु सेना, थलसेना और नौसेना प्रमुखों के साथ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
बता दें कि इस साल भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ की थीम “भारतीय वायुसेना: सक्षम, सशक्त और आत्मनिर्भर है और यह दिवस ऑपरेशन सिंदूर के वीर योद्धाओं को समर्पित है। इस अवसर पर 97 वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए गए। परेड के दौरान वायुसेना के विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों ने आसमान में अपनी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया। विमानों से तिरंगा भी लहराया गया, जो देश के प्रति वायुसेना के समर्पण को दर्शाता है। इससे पहले साल 2024 में इस कार्यक्रम को चेन्नई में आयोजित किया गया था। भारत के इस शक्ति प्रदर्शन को देखकर दुश्मनों के भी होश उड़ गए होंगे, खास कर पाकिस्तान के।
इस दौरान वायु योद्धाओं को संबोधित करते हुए, भारतीय वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर इस बात का एक ज्वलंत उदाहरण है कि सावधानीपूर्वक योजना, अनुशासित प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प से क्या हासिल किया जा सकता है। उन्होंने हिंडन एयर बेस पर परेड का निरीक्षण किया और वायु योद्धाओं को सम्मानित किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस