लखनऊः पहलगाम में मारे गए पर्यटकों के परिजनों और देश के लोगों को भारत सरकार ने भरोसा दिया था कि पाकिस्तान से चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा। 06-07 की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दाग कर उन्हें बदहाल कर दिया। अभी किसी भी देश ने हमले में मारे गए लोगों की संख्या नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह संख्या करीब दो सौ तक हो सकती है। सुबह जैसे ही लोगों को इस हमले की जानकारी मिली, लोग खुशी से झूम उठे।
भारतीय सेना की इस स्ट्राइक से सबसे ज्यादा उन लोगों को खुशी हुई, जिनके परिवार का सदस्य पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारा गया था। 22 अप्रैल को मारे गए 26 पर्यटकों में महाराष्ट्र के रहने वाले संजय लेले की मौत हो गई थी। उनके बेटे हर्षल लेले ने बयान में कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 09 आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया है। मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मेरे दोस्त से जब पाक पर हमले की जानकारी मिली तो मैं भी टीवी खोलकर बैठ गया। इस हमले से उन्हें शांति भी मिल रही है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने जो फैसला लिया, उससे सहमत हैं। उधर पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में पर्यटकों को लाने और ले जाने वाले सैयद आदिल हुसैन शाह के परिवार ने एयर स्ट्राइक की तारीफ की है। आदिल हुसैन शाह के पिता सैयद हैदर शाह और उनके भाई सैयद नवशाद ने पीएम मोदी और भारतीय सेना को धन्यवाद दिया है। पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति की प्रतिक्रिया सामने आई है।
उन्होंने सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। इसी तरह से पहलगाम में जान गंवाने वाले विनय नरवाल के माता-पिता ने भी अपने विचार दिए हैं। भारत की कार्रवाई पर शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के माता-पिता ने सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना कर कहा कि ये उन सभी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं, विनय नरवाल की मां आशा ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि ये बहुत ही अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बदला लिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
BJP विधायक वुंगजागिन वाल्टे का 62 साल की आयु में निधन, PM Modi ने जताया शोक
Ranveer Singh Threat: बिश्नोई गैंग के धमकीबाज 'हैरी बॉक्सर' की अब खैर नहीं, लुक आउट सर्कुलर जारी
Congress Protest in AI Impact Summit: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एक्शन, जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा
मानहानि केस में राहुल गांधी का बयान दर्ज, आरोपों का बताया निराधार