India Pakistan Tension : भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हो गया है। दोनों देशों ने इसका ऐलान कर दिया है। भारत ने कहा कि हमने अपनी शर्तों पर सीजफायर लागू किया है और अगर पाकिस्तान आगे कोई भी हिमाकत करता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इसके अलावा भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी आतंकी घटना को देश के खिलाफ युद्ध माना जाएगा और उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। दरअसल पिछले 3 दिनों से भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी और भी तेज होती जा रही है। पाकिस्तान लगातार ताबड़तोड़ तरीके से भारत पर हमला कर रहा है। वहीं भारत लगातार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का सबसे पहले ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका की मध्यस्थता और लंबी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूर्ण सीजफार लागू करने को सहमत हो गए हैं। इस ऐलान के बाद भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी और पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने सीजफायर को लेकर ऐलान किया।
भारत सरकार से जुड़े सूत्रों ने मुताबिक भारत ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ किसी भी तरह की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भारत ने फैसला किया है कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध माना जाएगा और उसी के मुताबिक जवाब दिया जाएगा।
इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों समेत अन्य अधिकारियों के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई।
गौरतलब है कि इससे पहले आज भारतीय सेना ने कहा था कि पाकिस्तानी सेना ने अपने सैनिकों को अग्रिम इलाकों में भेजना जारी रखा है। पाकिस्तान की लगातार उकसावे वाली हरकतों और हवाई संघर्षों के जवाब में भारत ने संयम से काम लिया है। भारत ने दोहराया है कि वह तनाव नहीं बढ़ाना चाहता, बशर्ते पाकिस्तान भी ऐसा ही करे।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस