CDS Anil Chauhan : भारत के चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ CDS Anil Chauhan ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया से बात करते हुए पाक के द्वारा किए जा रहे झूबे दावों को खारिज कर दिया। सीडीएस ने पाक दावे को खारिज करते हुए कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन हुई “हवाई नुकसान” के बाद अपनी रणनीति सुधारते हुए इस संघर्ष में पाक पर निर्णायक बढ़त हासिल की।
CDS Anil Chauhan ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में यह स्वीकार किया कि ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआती चरण में भारतीय वायुसेना को नुकसान हुआ। इसके साथ ही चौहान ने पाक के इस दावे को “बिल्कुल गलत” बताया कि उसने छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया था। नुकसान पर चौहान ने कहा कि जो महत्वपूर्ण है, वह यह नहीं कि कितने विमान गिरे, बल्कि यह कि वे क्यों गिरे और उसके बाद हमने क्या एक्शन लिया।
सीडीएस जनरल अनिल चौहान के अनुसार शुरुआती रणनीतिक गलतियों को जल्द ही पहचान लिया गया और 48 घंटे के भीतर ही भारतीय वायुसेना ने पाक के अंदरूनी इलाकों में सटीक हमले कर उन्हें भारी नुकसान सहने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि हमने अपनी रणनीति सुधारते हुए 7, 8 और 10 मई को बड़ी संख्या में विमानों के साथ पाक के हवाई अड्डों पर हमला किया। हमने उनकी सभी वायुरक्षा प्रणालियों को पार करते हुए सटीक निशाने लगाए।
CDS Anil Chauhan ने यह भी खुलासा किया कि पाक ने पिछले कुछ वर्षों में अपने लगभग 80 फीसदी सैन्य उपकरण चीन से खरीदे हैं और चीनी कंपनियों ने उन्हें तकनीकी सहायता भी दी है।
चौहान ने स्पष्ट किया कि भारत ने अपने सभी चुने हुए लक्ष्यों को सफलतापूर्वक नष्ट किया और सभी पायलट सुरक्षित घर लौट आए। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में परमाणु टकराव की संभावना कभी भी नहीं बनी और दोनों देशों ने तर्कसंगत तरीके से संघर्ष को नियंत्रित किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस