Mock Drill: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर है। इस बीच पाकिस्तान की सीमा से सटे राज्यों में एक बार फिर मॉक ड्रिल करने का फैसला किया गया है। बताया जा रहा है कि सीमावर्ती इलाकों में यह मॉक ड्रिल गुरुवार शाम को की जाएगी। भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 3300 किलोमीटर लंबी सीमा है।
मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की सीमा से सटे भारत के जिन राज्यों में गुरुवार को मॉक ड्रिल की जाएगी, उनमें जम्मू-कश्मीर, गुजरात, पंजाब और राजस्थान शामिल हैं। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जाएगी। यह मॉक ड्रिल ऐसे समय में हो रही है, जब पिछले दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की गई थी।
इस मॉक ड्रिल में संभावित आतंकी खतरों से निपटने के लिए भारत की तैयारियों को दिखाया जाएगा। साथ ही बंधक संकट और आतंकी हमले की स्थिति में अपनाई जा सकने वाली रणनीति का भी आकलन किया जाएगा। इससे पहले देश के अलग-अलग राज्यों में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान अत्याधुनिक हथियारों से लैस आतंकवाद निरोधी दस्तों और कमांडो ने वास्तविक आतंकी हमले का अभ्यास किया था।
दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और POK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना ने भारत के कई इलाकों में ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। हालांकि, भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन ड्रोन को प्रभावी तरीके से निष्क्रिय कर दिया था।
पाकिस्तान ने पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और गुजरात के कई इलाकों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइलों से ये हमले किए गए थे। जिसके चलते इन इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन बजने लगे थे। इसके बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में खलबली मच गई। हालांकि दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम की पहल की गई, जिसके बाद संघर्ष विराम की घोषणा की गई।
बाद में पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ ने भी नूर खान एयरबेस पर भारत के हमले की बात स्वीकार की। शरीफ ने यह बयान "यौम-ए-तशकूर" (धन्यवाद) नामक भव्य समारोह में अपने भाषण के दौरान दिया। शरीफ ने कहा, "9 और 10 मई की रात करीब 2:30 बजे सेना प्रमुख ने मुझे फोन किया और बताया कि भारत ने हम पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। एक मिसाइल नूर खान एयरबेस पर गिरी और कुछ अन्य मिसाइलें अन्य इलाकों में गिरी।"
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस