Hyderabad Fire: तेलंगाना के हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के ऐतिहासिक चारमीनार (Charminar) के पास एक इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड करीब 17 लोगों की जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 11 दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया ।
इस हादसे पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेहतर इलाज के लिए हर संभव प्रयास करेगी। जानकारी होते हुए ही केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी, राज्य मंत्री प्रभाकर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मिली जानकारी के मुताबिक हैदराबाद की ऐतिहासिक चारमीनार इलाके में गुलजार हाउस के पास एक इमारत में आग लग गई। ये आग रविवार सुबह करीब 5.30 बजे तब लगी जब लोग गहरी नींद में थे । आग इमारत के नीचे कमर्शियल हिस्से में शुरू हुई और पूरी इमारत को अपने आगोश में ले लिया। इस हादसे में आठ लोगों की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धुएं के कारण दम घुटने से कई लोगों की जान चली गई।
आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि कई झुलस गए। घायलों को डीआरडीओ अस्पताल, उस्मानिया जनरल अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के शिकार ज्वैलर्स के कारोबारी प्रतिष्ठान से जुड़े दो परिवार हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस बिल्डिंग में 30 से ज्यादा लोग रह रहे थे, इनमें से ज्यादातर किराएदार थे। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि इमारत में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
पीएम मोदी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ितों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर लिखा, "तेलंगाना के हैदराबाद में आग त्रासदी के कारण जान-माल के नुकसान से गहरा दुख हुआ। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस