Rotary Club Greater : फैजाबाद रोटरी क्लब ग्रेटर ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काशीराम कॉलोनी, अयोध्या में एक भव्य और निशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया, जिसमें हजारों पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मेले में लोगों का मधुमेह, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों की जांच की गई, टीकाकरण हुआ और मुफ्त दवाइयां भी बांटी गईं।
क्लब अध्यक्ष दीपक रस्तोगी ने बताया कि रोटरी क्लब हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहता है, और इस मेले में भी क्लब ने अपनी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम संयोजक पीयूष सिंघल ने बताया कि रोटरी क्लब कई सालों से ऐसे स्वास्थ्य मेलों का आयोजन करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा।
बच्चों के लिए फ्रूटी, बिस्कुट और टॉफी बांटी गईं, साथ ही मेले को और मजेदार बनाने के लिए झूले भी लगाए गए। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ सुशील कुमार समेत दीपक पांडे, शैलेंद्र कुमार सिंह, राम प्रकाश पटेल आदि उपस्थित रहे। क्लब के अध्यक्ष दीपक रस्तोगी, कार्यक्रम सयोंजक पीयूष सिंघल,अभिषेक सिंह ,अखिलेश अग्रवाल ,पार्थ अग्रवाल ,जय आहूजा आदि कई गणमान्य लोग और क्लब के सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने मेले को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस