पलवल: हरियाणा के पलवल ज़िले में पुलिस ने पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहे एक जासूसी नेटवर्क पर एक्शन लिया है। हथीन उपमंडल के कोट गाँव निवासी वसीम उर्फ वसीम अख्तर (पुत्र मकसूद अहमद) को गिरफ़्तार किया गया है। कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए गए तौफ़ीक के बाद यह दूसरी गिरफ़्तारी है। दोनों आरोपी पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में थे और गोपनीय जानकारी भेज रहे थे।
पिछले हफ़्ते पुलिस ने हथीन से ही तौफ़ीक को गिरफ़्तार किया था। तौफ़ीक के मोबाइल फ़ोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स से कई सबूत मिले थे, जिससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि वह पाकिस्तान स्थित आकाओं के लगातार संपर्क में था। वह सीमावर्ती इलाकों की तस्वीरें और रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़ी जानकारियाँ दुश्मन देश को भेज रहा था। शुरुआती पूछताछ में तौफ़ीक ने कबूल किया कि उसे पैसों का लालच दिया गया था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तौफ़ीक से पूछताछ और उसके कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जाँच के दौरान वसीम का नाम सामने आया। जाँच में पता चला कि वसीम लंबे समय से इस नेटवर्क का हिस्सा था और दुश्मन देश को संवेदनशील जानकारी मुहैया करा रहा था। इसके आधार पर एक गुप्त अभियान में वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वसीम और तौफीक दोनों ही चंद पैसों की खातिर देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गए थे। दोनों से पूछताछ में कई और नाम सामने आने की संभावना है। सुरक्षा एजेंसियाँ यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि अब तक कौन-कौन सी संवेदनशील जानकारी लीक हुई है और यह नेटवर्क कहाँ तक फैला है।
इन गिरफ्तारियों से कोट गाँव और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी को भी इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि ये आम दिखने वाले लोग देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि देश के खिलाफ काम करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे जासूसी मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है और खुफिया एजेंसियाँ इस नेटवर्क को खत्म करने के लिए काम कर रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस