Happy Dussehra 2025: विजयादशमी का पर्व आज पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन हमें सिखाता है कि सत्य और धर्म की सदैव विजय होती है। दशहरा का पर्व हमें भगवान राम और रावण की कथा की याद दिलाता है। इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इसलिए इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस खास दिन पर लोग भगवान राम की विजय का जश्न मनाते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "विजयादशमी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक, विजयादशमी का पर्व हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। देश के विभिन्न हिस्सों में रावण दहन और दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाने वाला यह पर्व भारत के मूल्यों को दर्शाता है। यह हमें क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों को त्यागकर संघर्ष और वीरता जैसी सकारात्मक प्रवृत्तियों को अपनाने का संदेश देता है।"
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने देशवासियों को विजयादशमी (Dussehra) की शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति कार्यालय ने X पर लिखा, "विजयादशमी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और हमें सत्य, धर्म और साहस के चिरस्थायी मूल्यों की याद दिलाता है। यह हम सभी को ईमानदारी से कार्य करने, न्याय को बनाए रखने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। विजयादशमी सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए और राष्ट्र सेवा के हमारे संकल्प को और मजबूत करे।"
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
विजयादशमी (Dussehra) की शुभकामनाएं देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर सभी को साहस, ज्ञान और भक्ति के मार्ग पर चलते रहने के लिए प्रेरित करे। मैं देश भर में अपने परिवार के सदस्यों को विजयादशमी (Happy Dussehra 2025) की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।"
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस