गांधीनगर : गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा हुई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 'स्वामित्व योजना' के तहत ग्रामीण संपत्ति धारकों को उनकी रिहायशी संपत्ति के मालिकाना हक को दर्शाने वाली 'सनद' (स्वामित्व प्रमाण पत्र) मुफ्त प्रदान करने का ऐलान किया है। इस निर्णय से पहले सनद के लिए 200 रुपये का शुल्क देना पड़ता था, जिसे अब पूरी तरह माफ कर दिया गया है। इस कदम से राज्य के लगभग 25 लाख ग्रामीण संपत्ति धारकों को आर्थिक बोझ से मुक्ति मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुई 'स्वामित्व योजना' का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्तियों का ड्रोन सर्वेक्षण कर प्रॉपर्टी कार्ड प्रदान करना है। इस योजना के तहत ड्रोन टेक्नोलॉजी की मदद से गांवों की आबादी वाले क्षेत्रों की संपत्तियों का सर्वे किया जाता है। पहली बार प्रॉपर्टी कार्ड की प्रति मुफ्त दी जाती थी, लेकिन सनद के लिए 200 रुपये का सर्वेक्षण शुल्क लिया जाता था। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भूमि राजस्व अधिनियम 1879 के प्रावधानों के तहत इस शुल्क को हटाने का फैसला किया है। अब ग्रामीण संपत्ति धारकों को प्रॉपर्टी कार्ड के साथ-साथ सनद भी मुफ्त मिलेगी। इस निर्णय के लिए गुजरात सरकार 25 लाख ग्रामीण संपत्तियों की सनद वितरण पर 50 करोड़ रुपए का खर्च वहन करेगी। यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों के लिए वरदान साबित होगा।
मुख्यमंत्री का यह संवेदनशील फैसला ग्रामीणों के लिए संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज प्राप्त करना आसान बनाएगा और उनकी जिंदगी को और सुगम करेगा। स्वामित्व योजना का मकसद ग्रामीण नागरिकों को उनकी संपत्तियों पर कानूनी अधिकार दिलाना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना है। प्रॉपर्टी कार्ड के जरिए संपत्ति से जुड़े विवादों और कानूनी मामलों में कमी आएगी। यह योजना ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने, निश्चित भूमि रिकॉर्ड तैयार करने और कर वसूली को पारदर्शी बनाने में भी मददगार साबित होगी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के इस निर्णय से गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों को अपनी संपत्ति का मालिकाना हक आसानी से मिलेगा। यह कदम न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा, बल्कि ग्रामीण विकास के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस