Goa Night Club Fire: गोवा पुलिस को मंगलवार को गोवा के अरपोरा में 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में आग लगने की घटना में एक बड़ी सफलता मिली है। गोवा पुलिस ने नाइटक्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है लिया। इस भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। राज्य पुलिस ने अजय गुप्ता और एक अन्य मालिक, सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था।
गोवा पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमने नाइटक्लब के मालिकों में से एक, अजय गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। वह इस मामले में गिरफ्तार होने वाला छठा व्यक्ति है।" उन्होंने आगे बताया कि उसके खिलाफ पहले ही लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था क्योंकि पुलिस टीम उसे उसके दिल्ली वाले घर पर नहीं ढूंढ पाई थी। उन्होंने यह भी बताया कि अजय गुप्ता बाद में दिल्ली में मिला और उसे हिरासत में ले लिया गया।
इस मामले में इंटरपोल ने क्लब मालिकों, लूथरा भाइयों और के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। क्लब मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा आग लगने के बाद देश छोड़कर भाग गए थे। गोवा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस घटना के सिर्फ दो दिन बाद जारी किया गया था। आमतौर पर इस प्रक्रिया में एक हफ्ता या उससे ज़्यादा समय लगता है, लेकिन गोवा पुलिस की कोशिशों और केंद्रीय एजेंसियों के मजबूत समर्थन के कारण यह प्रक्रिया बहुत जल्दी पूरी हो गई। ब्लू कॉर्नर नोटिस आरोपियों का पता लगाने और उन्हें अपनी मौजूदा जगह से दूसरे देश जाने से रोकने में मदद करेगा।
सौरभ और गौरव लूथरा के थाईलैंड के फुकेट भागने का शक है। पुलिस इंटेलिजेंस के मुताबिक, आधी रात के आसपास लगी आग के बाद गिरफ्तारी या पूछताछ से बचने के लिए दोनों रविवार सुबह करीब 5:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट से फुकेट चले गए थे। इस बीच, मामले में एक और आरोपी अजय गुप्ता को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। आग लगने के बाद जब पुलिस टीम उसके घर गई, तो वह फरार पाया गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में आरोपी का पता लगाकर उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अजय गुप्ता को गोवा लाने के लिए ज़रूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद जल्द ही औपचारिक रूप से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अब तक अजय गुप्ता समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अजय गुप्ता के अलावा गिरफ्तार किए गए लोगों में नाइटक्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर और एक कर्मचारी भरत कोहली शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट
झांसी में बिजली संकट: एडवांस पेमेंट के बावजूद कटी बिजली, उपभोक्ताओं में रोष