Eid 2025 : भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में ईद (ईद-उल-फितर) का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग नए-नए कपड़े पहनकर ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने नमाज अदा की और एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
ईद-उल-फितर के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि ईद-उल-फितर की बधाई। यह त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। आपको अपने सभी प्रयासों में खुशी और सफलता मिले, ईद मुबारक!
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाईचारे और दान की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने लिखा, "ईद-उल-फितर के इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों, खासकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।"
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के मौलाना खालिद रशीद फिरंगी ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा, "आज पूरा देश ईद-उल-फितर मना रहा है। मैं सभी को तहे दिल से बधाई देता हूं। सुबह से ही लोग ईदगाह की ओर जा रहे हैं। मेरी आपसे गुजारिश है कि इस्लामिक सेंटर ऑफ लखनऊ की ईद एडवाइजरी का पालन करें। नमाज से पहले गरीबों में फितरा बांटें, ताकि वे भी खुशियों में शामिल हों।"
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ईद की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "ईद मुबारक! यह मुबारक अवसर आपके और आपके प्रियजनों के लिए शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का संदेश लेकर आए।"
बता दें कि ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने के बाद मनाई जाती है। यह मुसलमानों के लिए खास दिन होता है। रविवार को देश में ईद का चांद दिखाई दिया, जिसके बाद सोमवार को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह और मस्जिदों में पहुंच गए। नमाज के बाद लोग खुशी-खुशी एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।
ईद के मौके पर बाजारों में भी काफी रौनक रही। मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही और लोगों ने सेवईं, बिरयानी और अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठाया। वहीं ईद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। पुलिस ड्रोन के जरिए भी नजर रख रही है। ईदगाह और मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस