गुरुग्रामः FIIT JEE कोचिंग सेंटर के मालिक डीके गोयल के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह छापेमारी की। इनमें सेक्टर-44 स्थित कोचिंग सेंटर के अलावा नोएडा और दिल्ली समेत आठ ठिकाने शामिल हैं। गोयल पर FIIT JEE कोचिंग सेंटर के छात्रों से वसूले गए पैसे को निजी फायदे के लिए दूसरी कंपनियों में निवेश करने का आरोप है।
गुरुवार को ईडी की टीमों ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कोचिंग सेंटर के मालिकों और प्रमोटरों से जुड़े गुरुग्राम, नोएडा और दिल्ली समेत आठ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यूपी और दिल्ली में कई एफआईआर दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। छापेमारी को लेकर ईडी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि सुबह छह बजे से ईडी के अधिकारी दस्तावेजों की जांच और पूछताछ कर रहे हैं।
दरअसल, जनवरी में FIIT JEE सेंटर अचानक बंद हो गए थे। सेंटर बंद होने से छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। अभिभावकों का आरोप है कि कोचिंग सेंटर के मालिकों और प्रमोटरों ने कोचिंग के नाम पर मोटी रकम वसूली और उस पैसे को अपने फायदे के लिए दूसरी कंपनियों में निवेश किया।
अभिभावकों ने ईडी से शिकायत की थी कि कोचिंग सेंटर के मालिक एडवांस छात्रों से सालाना 5 से 6 लाख रुपए लेते थे और बिना किसी सूचना के अचानक सेंटर बंद कर देते थे। बच्चों का भविष्य बर्बाद होने और पढ़ाई बंद होने से अभिभावक नाराज हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस