SIR in India : केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश के पांच प्रमुख राज्यों में मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता लाने के लिए एसआईआर प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। बिहार के बाद अब असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में इस प्रक्रिया को लागू करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग और राज्य चुनाव अधिकारियों ने मिलकर एसआईआर की तैयारियों को लेकर व्यापक बैठकें कीं, जिसमें चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में चुनाव आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) और संबंधित चुनाव अधिकारियों से एसआईआर के कार्यान्वयन पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई। इस बैठक में बताया गया कि एसआईआर को एक से ज्यादा फेज में पूरा करने पर जोर दिया गया है ताकि पूरे प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। चुनाव आयोग का उद्देश्य चुनावी राज्यों में पारदर्शी और समावेशी मतदाता सूची तैयार करना है, ताकि चुनाव निष्पक्ष और त्रुटिरहित तरीके से हो सकें। इसके लिए निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची को दुरुस्त करने और सभी पात्र नागरिकों का नाम सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए गए हैं। BLO, ERO, DEO और AERO जैसी इकाइयों का गठन और प्रशिक्षण भी इस प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
इस बैठक में चुनाव आयोग ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के ज्यादा से ज्यादा उपयोग पर जोर दिया। मतदाता जागरूकता, शिकायत निवारण और त्वरित समाधान की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई है। आयोग ने राज्य चुनाव अधिकारियों से कहा कि वे समयसीमा के भीतर मतदाता सूची को तैयार करें और चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से सुनिश्चित करें। इसके साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों का पूरी तरह पालन किया जाएगा, ताकि किसी भी मतदाता के अधिकारों का उल्लंघन न हो। आयोग ने राज्यों के अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष हो।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस