Earthquake : उत्तर प्रदेश और बिहार में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटकों ने गहरी नींद में सो रहे लोगों को झकझोर कर रख दिया। जिसके बाद लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र तिब्बत था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से दस किलोमीटर गहराई में स्थित था। हालांकि राहत की बात यह है कि इस भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
दरअसल सोमवार तड़के 2:41 बजे तिब्बत में रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका असर भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती इलाकों तक महसूस किया गया। अचानक आए भूकंप के झटकों के कारण लोग नींद से जाग गए और आनन-फानन में घर से बाहर निकल आए। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए और बताया कि भूकंप के झटकों ने उन्हें किस तरह डरा दिया। फिलहाल राहत की बात यह है कि इस भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार तिब्बत हिमालय क्षेत्र में आता है, जिस कारण यह भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। भूकंप आने पर लोगों को अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर आ जाना चाहिए। अगर आप ऊंची सोसायटी में रहते हैं तो ऐसे समय में लिफ्ट का इस्तेमाल न करें। सीढ़ियों से नीचे आएं।
अन्य प्रमुख खबरें
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट
झांसी में बिजली संकट: एडवांस पेमेंट के बावजूद कटी बिजली, उपभोक्ताओं में रोष