Dubai Crown Prince Visit India: दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम मंगलवार को अपनी दो दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा उनका सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम को देखकर वे इतने मंत्रमुग्ध हो गए कि उन्होंने अपना फोन निकाला और वीडियो बनाने लगे।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए हैं।
यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा को भारत-यूएई संबंधों में मील का पत्थर बताया। क्राउन प्रिंस को दिल्ली एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दुबई के क्राउन प्रिंस पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बैठक करेंगे। इस बैठक से भारत-यूएई आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग मजबूत होगा।
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "परंपरागत रूप से, दुबई ने यूएई के साथ भारत के वाणिज्यिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महामहिम क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी और दुबई के साथ हमारे बहुआयामी संबंधों को गहरा करेगी।"
अन्य प्रमुख खबरें
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस