नई दिल्ली: आज सुबह भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से मकान ढहने से चार लोगों की मौत हो गई हादसा दिल्ली के द्वारका जिले का है। मृतकों में 26 वर्षीय महिला और उसके तीन बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और शवों को मलबे से निकाला।
यह हादसा द्वारका जिले के जाफरपुर कलां के खरखड़ी नहर गांव में हुआ। दिल्ली पुलिस के मुताबिक तेज हवाओं के कारण खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर नीम का पेड़ गिर गया। इससे कमरा ढह गया। उसमें सो रहा पूरा परिवार मलबे में दब गया। हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इनमें महिला और उसके तीन बच्चे शामिल हैं। पति अजय गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान ज्योति, तीन बच्चे आर्यन, ऋषभ और प्रियांश के रूप में हुई है। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह 5:25 बजे दमकल नियंत्रण कक्ष को मकान ढहने की सूचना मिली। बचाव के लिए कई टीमें भेजी गईं। मलबे से पांच लोगों को बाहर निकाला गया। इन लोगों को नजदीकी आरटीआर अस्पताल जाफरपुर कलां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इनमें से चार को मृत घोषित कर दिया, पांचवें का इलाज चल रहा है। दमकल विभाग के निदेशक गर्ग के अनुसार सुबह करीब पांच बजे से नौ बजे तक आंधी, तूफान, पेड़ और मकान गिरने की 98 से अधिक कॉल आईं। सभी कॉल पर दमकल विभाग ने टीमें मौके पर भेजीं।
मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि 1 मई से 7 मई तक आंधी और बारिश के आसार हैं। इसके चलते तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के के चलते से 1 मई की रात से 4 मई की सुबह तक वातावरण में बदलाव रहेगा। इसके बाद 5 और 6 मई को आंधी चल सकती है साथ ही बादलों के छाने आसार रहेंगे। इससे पहले मौसम विभाग ने 1 मई से 2 मई तक बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट
झांसी में बिजली संकट: एडवांस पेमेंट के बावजूद कटी बिजली, उपभोक्ताओं में रोष