Weather Update: दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। सुबह से ही निकल रही तेज धूप और धूल भरी हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। अगले छह दिनों तक की कई राज्य हीटवेव की चपेट में रहने के आसार हैं। इसको लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भीषण गर्मी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
IMD ने राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 अप्रैल तक दिल्ली-एनसीआर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यानी अगले छह दिनों तक आसमान से आग बरसेगी। दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात के लोग भी भीषण गर्मी झेलने को मजबूर होंगे।
मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल से जून के बीच भारत में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है। आमतौर पर इस दौरान काफी गर्मी पड़ती है। इस साल गर्मी और भी खतरनाक रूप ले सकती है। इसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 अप्रैल से पारा चढ़ना शुरू हो जाएगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसी तरह 7 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।
वहीं 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल से 11 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है, लेकिन इन दोनों ही दिनों में लोगों को काफी उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दिन में तेज हवाएं और लू चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी